नैनो की वीथियों में पीडाओ का तरल है
कागज के जिस्म पर ये स्याही नहीं गरल है
सिक्को से लेखनी का कद कैसे नापियेगा
लिखना बहुत कठिन है,बिकना बहुत सरल है.........
जमी बेच देंगे, गगन बेच देंगे
कलि बेच देंगे,सुमन बेच देंगे
कलम के सिपाही अगर सो गए तो
वतन के मुहाफ़िज़ वतन बेच देंगे.........
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हाकिम जी सुनो...
हाकिम है लाजवाब मगर चमचों से घिरे है.. इस दौरे चापलूसी मे दिन किसके फिरे है.. वो देखते उतना ही है जितना ये दिखाते.. वो मिलते है उनसे ही जिनस...
-
वो मयखाने के पैमाने में सब खुशिया लुटा बैठा भरी मांगे,खनकती,चूडिया, बिंदिया लुटा बैठ...
-
दोस्तों के कारनामें देखकर दुश्मनों से दिललगी सी हो गई.. कौन है अपना इसी तलाश मे खर्च सारी जिन्दगी सी हो गई.. उस दवा पर हो भला कैसा यकीं ...

No comments:
Post a Comment