तेरे साये में अगर आज घर नहीं होता
किसी सजदे में झुका कोई सर नहीं होता...
ये तो तेरा कर्म है चैन से रह लेता हूँ
बड़ा बेखौफ हूँ कभी कोई डर नहीं होता...
लाख चमके नहीं गिरता है बिजलियो का कहर
इतना महफूज यहाँ कोई दर नहीं होता........
क्या बताऊ क्यों डराती है पत्तियों की सिहरन
सांख पर जब कभी उनका बसर नहीं होता....
बड़ी हसीन है खामोशिया शकून भरी
मेरे वजूद पर इनका असर नहीं होता....
खुदा के वास्ते तन्हाइयो में रहने दो
भीड़ में अब गुजर नहीं होता....
मेरी तफ्तीश में रहते है कुछ चाहने वाले
यही शिकवा मेरा कोई खोजे-खबर नहीं होता....
"धीर" खाये है जख्म इतने यहाँ यारो के
वो करेगे वफ़ा दिल को सबर नहीं होता.........
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
कटती गऊए तुम्हे पुकारे
गौवंश के हालातो पर गौ वंश की पुकार..... तर्ज़ : कस्मे वादे प्यार वफा सब कटती गऊए तुम्हे पुकारे श्याम सलौने आओ रे संकट में गौ वंश गोपाला आकर ...
-
वो मयखाने के पैमाने में सब खुशिया लुटा बैठा भरी मांगे,खनकती,चूडिया, बिंदिया लुटा बैठ...
-
किससे करते हो वफा कौन तुम्हारा साथी.. मतलबी लोग है मतलब का सहारा साथी.. बहते दरियां कभी कतरा नहीं हुआ करते.. डूबते शख्स को दे कौन किनारा सा...

No comments:
Post a Comment