Monday, December 13, 2010
"लक्ष्य निशाने पर तना तीर होना चाहिये"
जिन्दगी में हार कर भी जीत का करलो जशन
सामने लेकिन तुम्हारे वीर होना चाहिये...
मर गए अहले वतन पर फक्र की ही बात है
हौसला भरपूर दिल गम्भीर होना चाहिये...
काम आ जाये जो ये तन देश के निर्माण में
हर जवानी का ये ही तकदीर होना चाहिये....
वीर सावरकर या शेखर, बिस्मिल, भगत सिंह की तरह
आग सा तपता हुआ शमशीर होना चाहिये....
हम बदल डालेगे अब तस्वीर गुजरे दौर की
लक्ष्य निशाने पर तना बस तीर होना चाहिये...
भाव राष्ट्र ऐकता हो अमनो-चैन का सदा
बस येही आँखों में सपना "धीर" होना चाहिये....
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हाकिम जी सुनो...
हाकिम है लाजवाब मगर चमचों से घिरे है.. इस दौरे चापलूसी मे दिन किसके फिरे है.. वो देखते उतना ही है जितना ये दिखाते.. वो मिलते है उनसे ही जिनस...
-
वो मयखाने के पैमाने में सब खुशिया लुटा बैठा भरी मांगे,खनकती,चूडिया, बिंदिया लुटा बैठ...
-
दोस्तों के कारनामें देखकर दुश्मनों से दिललगी सी हो गई.. कौन है अपना इसी तलाश मे खर्च सारी जिन्दगी सी हो गई.. उस दवा पर हो भला कैसा यकीं ...

No comments:
Post a Comment